<p>कुल्लू की पर्यटन नगरी मनाली में गुरुवार देर रात को पुलिस ने एक व्यक्ति को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार ग्रीन टैक्स वैरियर मनाली में नाका लगाया हुआ था। इस दौरान एक गाड़ी एचपी 34 सी-टी2272 मनाली से कुल्लू की तरफ आई। पुलिस ने जब गाड़ी की चेकिंग की तो इससे 1 किलो 6 ग्राम चरस बरामद हुई।</p>
<p>पुलिस ने गाड़ी में सवार 31 वर्षीय वीर चंद निवासी शैलरी डोभी को हिरासत में ले लिया है और गाड़ी को भी अपने कब्जे में ले लिया है। डीएसपी मनाली पुनीत रघु ने बताया कि व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है और जल्द ही उसे न्यायालय में पेश किया जाएगा।</p>
नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…
नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…
Shimla : राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित…
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…