<p>शिमला के समीप मशोबरा में पुलिस ने एक किसान को मादक पदार्थ स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 3.28 ग्राम स्मैक बरामद की है। स्मैक के साथ पकड़े गए व्यक्ति की पहचान शिमला जिला के ननखड़ी निवासी सचिन श्याम के तौर पर हुई है और वह खेती-बाड़ी का काम करता है। इस बाबत ढली थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।</p>
<p>ढली थाना प्रभारी आशीष सैम्यूल ने बताया कि आरोपी को मशोबरा के समीप पकड़ा गया था। आरोपी ढली की तरफ पैदल आ रहा था, लेकिन जैसे ही उसकी नजर पुलिस पर पड़ी तो उसने भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसका पीछा किया और थोड़ी ही दूरी पर उसे पकड़ लिया। पकड़े जाने पर उसके पास 3.28 ग्राम स्मैक मिली, जो उसने सिगरेट की डिब्बी में छिपा रखी थी।</p>
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…
Migrant Registration : हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिदों के विवाद और बाहरी प्रवासियों की बढ़ती…
विपल्व सकलानी Memorandum to CM: नागरिक अधिकार मंच मंडी का एक प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त…
Radiologist in tissa: चंबा जिले के नागरिक अस्पताल तीसा में जल्द ही अल्ट्रासाउंड की…