Follow Us:

सिरफिरा आशिक वना हैवान, सरेआम काट दिया लड़की का हाथ

समाचार फर्स्ट डेस्क |

UP में अपराध कम होने के बजाए दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं। कभी मर्डर तो कभी रेप जैसी वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ये मामला यूपी के लखीमपुर खीरी का है। यहां एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। जानकारी के मुताबिक शहर के बाबूराम सर्राफ नगर में रहने वाली 15 साल की एक नाबालिग छात्रा बुधवार को निघासन सड़क से गुजर रही थी। तभी रोहित चौरसिया नामक युवक उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।

छात्रा ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी कुछ देर बाद तलवार लेकर आया और उसे बीच सड़क दौड़ाने लगा। उसका पीछा करते हुए वह लड़की के पास पहुंचा और उसका हाथ काट दिया। लड़की का दाहिना हाथ भी गंभीर रुप से घायल हो गया है। रोहित ने तलवार से उसपर कई बार हमला किया, जिससे उसके सि‍र में भी गंभीर चोटें आई हैं।

लड़की के चिल्‍लाने की आवाज सुनकर स्‍थानीय लोग मौके पर पहुंच गए और रोहित को दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आरोपी से पूछताछ कर रही है।