Follow Us:

धर्मशालाः चीलगाड़ी में स्टोर रूम में आग लगने से व्यक्ति की मौत

समाचार फर्स्ट डेस्क |

धर्मशाला में एक व्यक्ति की जिंदा जलकर मौत हो गई। यहां चीलगाड़ी में एक स्टोर रूम में आग लगने से वहां सो रहे व्यक्ति उसकी चपेट में आ गया। मृतक का नाम व्यक्ति रविंद्र प्रधान खनियारा का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार रविंद्र चीलगाड़ी में काफी समय से अपनी छोटी बहन के साथ रहता था। यहां वह बहन के घर के साथ बने स्टोर रूम में रहता था।

बताया जा रहा है रविंद्र शराब के नशे का आदी था एवं बीड़ी सिगरेट भी पीता था। बीती रात जली हुई सिगरेट इसके बिस्तर पर गिरने के कारण आग लग गई। आग लगने से शेड भी जल गया है और उसकी चपेट में रविंद्र कुमार भी आ गया। अधजली हालत में उसकी बहन ने उसे क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला पहुंचाया, लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को क्षेत्रीय अस्पताल धर्मशाला के शव गृह में रखा गया है जिसका आज पोस्टमार्टम करवाकर स्वजनों के परिजनों को सौंप दिया जाएगा।