Follow Us:

ऊनाः प्रवासी व्यक्ति की करंट लगने से मौत

रविंद्र ऊना |

ऊना मुख्यालय पर  भुजिया भंडार में कार्यरत एक प्रवासी व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। बुधवार देर रात यूपी निवासी राहत खान कारखाने में काम करने के बाद वाटर कूलर से पानी पीने लगा। इसी दौरान इस वाटर कूलर में करंट आ गया, जिसने राहत खान को जकड़ लिया।

दूसरे कर्मचारियों ने देखते ही तुरंत वाटर कूलर की सप्लाई को बंद किया। उसके बाद राहत खान करंट की चपेट से छूट गया। लेकिन अस्पताल जाते समय ही उसकी मृत्यु हो गई। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने अन्य कर्मचारियों के बयान दर्ज़ किए और घटना स्थल का निरीक्षण भी किया। वहीं, सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला।