Follow Us:

कुल्लू: 3 किलो चरस के साथ पुलिस ने दबोचा कर्नाटका का व्यक्ति

गौरव |

नशे के खिलाफ कड़ा रूख अपना रही कुल्लू पुलिस ने बुधवार को बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने बजौरा चेक पोस्ट पर चेकिंग के दौरान तीन किलो चरस की खेप बरामद की है। बताया जा रहा है कि चरस तस्कर कर्नाटका का रहने वाला है।

जानकारी के मुताबिक, मणिकर्ण घाटी से व्यक्ति दिल्ली की तरफ जा रहा था कि बजौरा चैक पोस्ट पर व्यक्ति की तलाशी के दौरान बैग से 3 किलो 72 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने तस्कर को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।