Follow Us:

शिमला: शादी का झांसा देकर कर रहा था दुराचार, मामला दर्ज

पीं. चंद |

प्रदेश की राजधानी शिमला में  रविवार को दुराचार का मामला सामने आया है। शिमला के बालूगंज थाने में एक लड़की ने दुराचार का मामला दर्ज करवाया है। बताया जा रहा है कि लड़की शिमला की रहने वाली है। लड़की ने अपनी शिकायत में आरोप लगाए हैं कि एक व्यक्ति उसके साथ पिछले 10 सालों से  शादी का झांसा दे कर दुराचार कर रहा था। जब लड़की ने उससे शादी के लिए कहा तो वह आनाकानी करने लगा। महिला ने पिछले कल बालूगंज पुलिस थाने में आप बीती सुनाई।

पुलिस ने धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल व्यक्ति फरार बताया जा रहा है। एसपी शिमला सौम्या ने मामले की पुष्टि तो की है लेकिन मामले की पूरी जानकारी देने से इंकार कर दिया है। उनका कहना है कि मामला काफी पेचीदा है इसलिए ज्यादा अभी कुछ नही कह सकते।