Follow Us:

मंडी: बंदूक लिए व्यक्ति को लिफ्ट देनी पड़ी महंगी, ऐसे मिली दर्दनाक मौत

समाचार फर्स्ट |

मंडी की बल्हघाटी के बडसू गांव में रविवार सुबह एक सनसनीखेज हादसा सामने आया है।  इस हादसे को देखकर सभी हैरान रह गए। जानकारी के मुताबिक रविवार सुबह करीब साढ़े 7 बजे एक व्यक्ति बंदूक को कंधे पर लटका कर सकराड़ी की तरफ स्कूटर से जा रहा था। रास्ते में उसे प्रीतम सिंह और नरेंद्र कुमार नामक दो लोग मिले। दोनों ने होशियार से लिफ्ट मांगी। प्रीतम के पास बंदूक थी और वह स्कूटर पर सबसे पीछे बैठा। सकराड़ी के समीप चढ़ाई पर स्कूटर अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गया। तीनों स्कूटर सवार भी सड़क पर गिर गए।

स्कूटर की चपेट में आने से बंदूक का ट्रिगर दब गया और उससे निकली गोली सड़क पर गिरे होशियार की कमर पर लग गई।   होशियार सिंह को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल रत्ती ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

वहीं, डीएसपी सुंदरनगर तरनजीत सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच कर मामले की जांच शुरू कर दी है। होशियार सिंह का शव पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल मंडी भेज दिया गया है। प्रीतम सिंह और नरेंद्र कुमार से पुलिस पूछताछ कर रही है।