अभी तक बहाल नहीं हुआ चंडीगढ़-मनाली NH, ब्लास्टिंग कर हटाई जाएगी चट्टान

मंडी जिले में बनाला के पास बुधवार दोपहर को दो बार लैंडस्लाइड हुई है, इससे मनाली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे बंद है, जो अभी तक बहाल नहीं हो पाया है। गुरुवार शाम तक भी हाईवे बहाली के आसार कम नजर आ रहे हैं, क्योंकि जहां भूसख्लन हुआ, वहां एक बड़ी चट्टान मलबा हटाने में बाधा है। अगर गिरे हुए मलबे को हटाया तो ऊपर से एक और चट्टान गिरने का खतरा है। प्रशासन की ओर से हाईवे के साथ अटकी चट्टान को ब्लास्टिंग कर तोड़ने की योजना बनाई गई और इसे तोड़ने के लिए प्रक्रिया शुरू की गई है।

चट्टान तोड़ने के बाद गिरे हुए मलबे को हटाने का काम शुरू होगा और इस काम को करने में वीरवार का पूरा दिन लगने की उम्मीद है। डीएसपी पधर मदनकांत शर्मा प्रशासनिक टीम के साथ मौके पर हैं। उन्होंने कहा कि हाईवे को जल्द बहाल करने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है। बता दें कि मनाली-चंडीगढ़ हाईवे पूरी तरह से बंद है।

हालांकि, छोटे वाहन मंडी से वाया कटौला होते हुए कुल्लू पहुंच सकते हैं। वहां से मनाली का रास्ता पूरी तरह से साफ है। गुरुवार को इस मार्ग पर दो बार लैंडस्लाइड हुई थी। पहली बार लैंडस्लाइड के बाद मलबा हटाकर वन-वे ट्रैफिक बहाल हो गया था, लेकिन बाद में फिर पहाड़ी से मलबा गिरा और हाईवे बंद हो गया। फोरलेनिंग के काम की वजह से इस मार्ग पर बड़े पैमाने पर खुदाई हुई और इसी कारण अब यहां लैंडस्लाइडिंग हो रही है।

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

8 hours ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

8 hours ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

15 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

15 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

15 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

15 hours ago