मनाली: विदेशी महिला गैंगरेप मामले में पुलिस ने जारी किया आरोपियों का स्कैच

<p>मनाली में विदेशी महिला से हुए गैंगरेप रेप मामले में पुलिस ने आरोपीयों का स्केच जारी किया है। पुलिस ने आरोपीयों कि जानकारी देने वाले को 50 हचार रुपये इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस ने आरोपीयों की जानकारी देने के लिए मोबाईल नं. भी जारी किए हैं।</p>

<p>इस बारे में जानकारी देते हुए एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि आरोपियों का स्कैच जारी कर सभी थानों और चौकियों में भेज दिया गया है। साथ ही आस-पास के दूसरे राज्यों को भी इस बारे में सूचना दे दी गई है ताकि आरोपी हिमाचल से बाहर न जा सके। उन्होंने आम जनता से भी आरोपियों को ढूंढने में मदद की गुहार लगाई है।</p>

<p>एसपी कुल्लू ने आरोपियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि घटना के दौरान एक आरोपी के नाक पर चोट आई है। उन्होंने जनता से गुहार लगाते हुए कहा है कि यदि एेसा कोई व्यक्ति आपके आसपास हो जो पिछले कुछ दिनों से अचानक कहीं चला गया हो या फिर किसी व्यक्ति की नाक पर चोट का ताजा निशान हो या फिर कोई व्यक्ति खुद को नजरबंद करके रह रहा हो तो इस बारे में तुरंत हमें सूचना दें।</p>

<p>उन्होंन कहा कि अगर किसी के पास इस प्रकार की कोई जानकारी मिलती है तो कृपा करके 8219681600, 8219681615 पर कॉल करके जानकारी साझा करें। किसी भी मूल्यवान जानकारी देने वाले को 50,000 के नकद पुरस्कार के साथ पुरस्कृत किया जाएगा।</p>

Samachar First

Recent Posts

प्रदेश में सस्ते राशन डिपो का सोशल रिव्यू शुरू, कार्डधारकों की शिकायतें सरकार को भेजी जाएंगी

प्रदेश सरकार को भेजी जाएगी कार्डधारकों की शिकायत और सुझाव पधर से शुरूआत,  सुरजीत सिंह…

16 mins ago

राशिफल: 18 अक्टूबर 2024, आज किस राशि को मिलेगा किस्मत का साथ?

आज का दिन कुछ राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है, जबकि कुछ जातकों…

1 hour ago

करवा चौथ 2024: जानें व्रत की सही तिथि और चंद्रोदय का समय

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ  इस वर्ष 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा, जब विवाहित महिलाएं…

1 hour ago

लेक्चरर के घर से 14 तोले सोने के गहने और 80 हजार की चोरी

Badsar burglary incidents: उपमंडल बड़सर के विभिन्न क्षेत्रों में चोरी की घटनाएँ तेजी से बढ़…

12 hours ago

NIT Hamirpur: जटिल विश्लेषण के अनुप्रयोगों पर चर्चा, ICNAAO-2024 की शुरुआत

NIT Hamirpur : राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान एनआईटी हमीरपुर के गणित और वैज्ञानिक कंप्यूटिंग विभाग द्वारा…

13 hours ago

8.60 करोड़ से बनेगी नई सड़क, ग्रामीणों ने की आरएस बाली की सराहना

Highlights 26 साल बाद ग्रामीणों की सड़क की मांग अब होगी पूरी, निर्माण के लिए…

15 hours ago