पर्यटन नगरी मनाली के गांव कनियाल में एक निजी कॉटेज में जोरदार धमाका हो गया है। जिससे काफी देर तक अफरातफरी का माहौल हो गया। लोगों ने इस दौरान भागकर जान बचाई। बताया जा रहा है कि यह रिजार्ट सर्वजीत सिंह का है जो यहां काफी समय से कॉटेज चला रहा है जब धमाका हुआ उस समय काटेज में ज्यादा लोग नहीं थे जिस कारण कोई अनहोनी नहीं हुई।

पुलिस की सर्च टीम कॉटेज की तलाशी लेने में जुट गई है। घटना में करीब 20 लाख रुपये का नुकसान आंका गया है। धमाका होने के पीछे के कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। मौके पर पुलिस जांच में जुटी हुई है। डीएसपी मनाली पुनित रघु ने कहा कि धमाके की असली वजह का पता लगाने के लिए फॉरेसिंक टीम को मौके पर बुलाया गया है।

Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…
Mohali:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्सा विशेषज्ञों ने उन्हें अंडर…
Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…
केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…
शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…
2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…