मंडी: राजदेई के बाद गांव की एक और बुजुर्ग महिला और रिटायर टीचर ने किया बड़ा खुलासा

<p>मंडी के सरकाघाट उपमंडल के बड़ा समाहल गांव में 81 वर्षीय राजदेई के साथ हुई घटना का खुलासा होने के बाद अब उस गांव के अन्य लोग भी अपने साथ हुई आपबीती सुनाने आगे आने लगे हैं। आज बड़ा समाहल गांव के करीब एक दर्जन लोग सामाजिक कार्यकर्ता संजय शर्मा के साथ मंडी आए और यहां पत्रकारों से मुखातिब हुए। एक 70 वर्षीण बुजुर्ग महिला कृष्णा देवी ने कहा कि 25 दिन पहले देवता की तथाकथित पुजारिन ने उसके साथ भी अमानवीय व्यवहार किया। बुजुर्ग महिला को यह पता नहीं कि उसका दोष क्या था, लेकिन पुजारिन ने उसे गांव छोड़ने का फरमान सुना दिया और यह भी कहा कि गांव का जो भी व्यक्ति कृष्णा देवी के साथ नाता रखेगा, उसके साथ गांव वाले नाता नहीं रखेंगे।</p>

<p>यही नहीं तथाकथित पुजारिन ने गांव के बच्चों को इस महिला के यहां रहने पर उसके मुंह पर थूकने का भी फरमान सुनाया था। हालांकि किसी बच्चे ने ऐसी हरकत नहीं की। कृष्णा देवी बताती हैं कि वह इस घटना से इतना घबरा गई कि अपने मायके रहने के लिए चली गई और अब वहीं पर रह रही हैं। वहीं, अपने साथ हुए दुर्व्यवहार की एफआईआर दर्ज करवाने वाले बड़ा समाहल गांव के रिटायर टीचर जय गोपाल भी आज मीडिया के समक्ष आए और आपबीती सुनाई। जय गोपाल ने बताया कि उसके घर पर तीन देवी-देवताओं के रथ लेकर कुछ लोग आए थे और घर पर काफी तोड़फोड़ भी की थी। कसूर सिर्फ इतना था कि घर पर दूसरे देवी-देवताओं की तस्वीरें भी लगा रखी थीं।</p>

<p>जय गोपाल ने बताया कि वह बचपन से देव माहूंनाग की पूजा करते आ रहे हैं और देवता को मानते भी हैं। लेकिन इससे पहले देवता के जो दो पुजारी थे, उन्होंने कभी भी किसी के साथ ऐसी अमानवीयता नहीं की। उक्त पुजारिन के आने के बाद ही यह सारी घटनाएं हो रही हैं। जय गोपाल भी इस घटना के बाद गांव छोड़कर किसी दूसरे स्थान पर रहने के लिए चले गए हैं।वहीं सामाजिक कार्यकर्ता संजय शर्मा ने इस पूरे मामले की मजिस्ट्रियल जांच करवाने की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि मामला काफी संवेदनशील है और इसकी जांच मजिस्ट्रेट स्तर के अधिकारी द्वारा की जानी चाहिए।</p>

Samachar First

Recent Posts

लाहौल स्पीति के लोगों की संस्कृति ईमान बेचने की नहीं: मुख्यमंत्री

लाहौल स्पीति के लोगों की संस्कृति ईमान बेचने की नहीं : मुख्यमंत्री -बिकाऊ विधायक को…

42 mins ago

प्रथम राज्य स्तरीय रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता मंडी में शुरू

प्रथम राज्य स्तरीय रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता मंडी में शुरू, तीन दिन चलेगी, प्रदेश भर…

57 mins ago

निर्वाचन के दौरान किसी भी प्रकार की रिश्वत लेने व देने से बचें: DC

निर्वाचन के दौरान किसी भी प्रकार की रिश्वत लेने व देने से बचें: डीसी बोले,…

1 hour ago

आरिफ मोहम्मद खान ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की

Shimla: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने तीन दिवसीय हिमाचल दौरे के दौरान आज…

18 hours ago

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार: कांग्रेस

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार : कांग्रेस  चुनाव जीतने…

18 hours ago

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर  शिक्षा में सुधार…

18 hours ago