मंडी: पुल के पैरापिट से टकराई बाइक, 1 की मौके पर मौत 1 घायल

<p>उपमंडल सरकाघाट की ग्राम पंचायत नबाही में बाइक स्किड होने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि इस हादसे में दूसरे युवक को हल्की चोटें आई हैं। मृतक की पहचान ऋषभ सकलानी (24) पुत्र राजकुमार निवासी गांव खरोह सरकाघाट मंडी के तौर पर हुई है। घटना बुधवार दोपहर ग्राम पंचायत नबाही के तताहर पुल पर हुई। वहीं पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है।</p>

<p>जानकारी के अनुसारा 24 वर्षीय ऋषभ और उसका साथी विशाल राणा बाइक न एच पी 28ए 2055 पर सवार होकर भरेड़ी से सरकाघाट की तरफ जा रहे थे। इसी बीच कल्लाहू मोड़ पर तताहर के पास पुल के पैरापिट के साथ बाइक टकरा गई। हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों को उपचार के लिए सरकाघाट अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने ऋषभ को मृत घोषित कर दिया। जबकि विशाल का उपचार जारी है।</p>

<p>मामले की पुष्टि करते हुए सरकाघाट थाना प्रभारी सतीश कुमार ने बताया की बाइक पुल के पैराफिट से टकराने से एक युवक की मौत हो गई है। जबकि दूसरे का सरकाघाट अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है मामले की जांच की जा रही है।</p>

Samachar First

Recent Posts

गोबिंद सागर में पहली बार, गोवा स्टाइल क्रूज का रोमांच

  Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…

6 hours ago

सीएम मान की हालत स्थिर : फेफड़ों की धमनी में दबाव से रक्तचाप अनियमित

Mohali:पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्‍सा विशेषज्ञों ने उन्‍हें अंडर…

8 hours ago

वेणुगोपाल की विक्रमादित्य को नसीहत- राहुल गांधी व खड़गे प्यार और स्नेह फैला रहे, हम नफरत पैदा नहीं कर सकते

  Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के  भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…

9 hours ago

हिमाचल विश्वभर में सबसे सुरक्षित पर्यटन गंतव्य के रूप में होगा विकसित: बाली

केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…

9 hours ago

हर्ष महाजन बने ऊर्जा संसदीय समिति के सदस्य

  शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…

10 hours ago

कार्निवल के रंगों में डूबने को तैयार धर्मशाला, शोभा यात्रा से करेंगे कृषि मंत्री आगाज

  2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…

10 hours ago