Follow Us:

मंडी: गहरी खाई में गिरी कार, महिला फॉरेस्ट कर्मी गंभीर रूप से घायल

पी.चंद |

मंडी: जोगिंद्रनगर में बेहद दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां घर से ड्यूटी जा रही फॉरेस्ट की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार महिला गंभीर रूप से घायल हुए है। घायल महिला की पहचान दीपिका पुत्री राजमल राणा निवासी गांव ग्युहणी के तौर पर हुई है।

हादसे के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने घायल दीपिका को खाई से बाहर निकाला और इलाज के लिए जोगिंद्रनगर अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद टांडा रेफऱ कर दिया है। वहीं, हादसे की सूचना मिलते ही अस्पताल में डीएफओ राकेश गुप्ता भी दीपिका का हाल जानने पहुंचे।