Follow Us:

मंडी: अनियंत्रित होकर नाले में गिरी कार, मां की मौत डॉक्टर बेटा गंभीर रूप से घायल

बीरबल शर्मा |

मंडी-पठानकोट मार्ग पर मंडी से आठ किलोमीटर दूर मैगल के पास एक कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। हादसे में कार सवार एक महिला की मौत हो गई जबकि उसका डॉक्टर बेटा गंभीर रूप से घायल हुआ है। मृतक महिला की पहचान ध्रुमती देवी (55) पत्नी बसंता राम के तौर पर हुई है। जबकि घायल की पहचान रणजीत सिंह (32) पुत्र बसंता राम निवासी गांव बुराहली डाकघर घांघणू जिला मंडी के तौर पर हुई है। रणजीत पेश से डॉक्टर है।

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पधर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा है। जबकि घायल को उपचार के लिए इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हादसे में कार को भी नुकसान पहुंचा है। घायल की हालत गंभीर बनी हुई है।