क्राइम/हादसा

मंडी: घर में छापा मारने गए पुलिसकर्मी की जेब से मिली चरस, जमकर हुआ हंगामा

घर में चिट्टा होने की गुप्त सूचना मिलने पर छापामारी करने पहुंची पुलिस की टीम को उस वक्त लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा जब एक पुलिसकर्मी की जेब से चरस बरामद हुई। लोगों ने आरोप लगाया की पुलिस झूठे केस में फंसाने के लिए अपने साथ चरस लेकर आई थी। लोगों ने बकायदा इस घटना का वीडियो भी बनाया है जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठना शुरू हो गए हैं। मामला मंडी जिला के सुंदरनगर का है।

जानकारी के अनुसार पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की सुंदरनगर नगर परिषद के एक वार्ड का युवक चिट्टा बेचने का काम करता है और युवक के घर एक दिन पहले ही चिट्टे की खेप पहुंची है। सूचना मिलने पर पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगशन यूनिट सादे कपडों में युवक के घर पहुंची। पुलिस टीम के पहुंचने की सूचना मिलते ही वहां आस पड़ोस के लोग भी पहुंच गए।

इस दौरान घर के लोगों ने जब पुलिसकर्मियों की जेब की तलाशी ली तो एक पुलिसकर्मी की जेब से चरस बरामद हुई। इसको लेकर लोगों ने खूब हंगामा किया। घर के लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस उनके लड़के को झूठे केस में फंसाने के लिए चरस अपने साथ लेकर आई है। इतना ही नहीं लोगों ने मौके पर इसका एक वीडियो भी बनाया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वहीं, लोगों द्वारा हंगामा किए जाने पर पुलिस को भी युवक को क्लीन चिट्ट देकर अपना पल्ला झाड़ना पड़ा। उधर, मामले को लेकर एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि एसआईयू की टीम गुप्त सूचना मिलने पर ही युवक के घर छापामारी करने पहुंची थी। इसके बाद जो कुछ भी हुआ उसकी पूरी जांच करवाई जाएगी।

 

Samachar First

Recent Posts

पुराने साथियों की घर वापसी से कांग्रेस संगठन हो रहा मजबूत

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय…

13 hours ago

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

13 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव…

13 hours ago

बागवान भोपाल ने तकनीक के इस्तेमाल से किसानी को बनाया मुनाफे का सौदा

वर्तमान में किसनी और बागवानी में भी आधुनिकीकरण का प्रभाव देखने को मिल रहा है.…

14 hours ago

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

15 hours ago

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे…

16 hours ago