<p>मंडी के कमांद में ड्राइविंग स्कूल की एक कार अनियंत्रित होकर 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई जबकि 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर आगमी कार्रवाई शुरू कर दी है।</p>
<p>जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह ड्राइविंग स्कूल का चालक महिला को कार चलाना सिखा रहा था। इस दौरान कार में 3 लोग और सवार थे। इसी दौरान कार सिकरी नामक स्थान पर अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।</p>
<p>हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने घायलों को खाई से बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए मंडी अस्पताल ले जाया गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल 25 वर्षीय रामलाल ने अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया। जबकि 4 अन्य लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।<br />
</p>
MLABriberyCase: विधायकों की खरीद-फरोख्त और सरकार को अस्थिर करने के मामले में जांच के तहत…
Elections2024: हरियाणा में भाजपा कांग्रेस के मुंह से जीत छीनकर लगातार तीसरी बार सरकार बनाने…
Transfers 8 IAS and 1 IFS: मंगलवार देर सायं राज्य सरकार ने 8 आईएएस और…
Poison Incident: जहरीला पदार्थ निगलने के बाद टांडा अस्पताल में भर्ती धर्मशाला से दो बार…
Shahpur Dussehra Festival 2024: उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने जानकारी दी है कि…