मंडी: नहाने के लिए खड्ड में उतरे प्रवासी मजदूर की डूबने से मौत

<p>धर्मपुर उपमंडल के शिवद्वाला में जम्मू कश्मीर से रोजगार करने यहां आए प्रवासी मजदूरों को खड्ड में नहाना भारी पड़ गया। एक प्रवासी मजदूर की खड्ड में डूबने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान 20 वर्षीय कल्याण सिंह निवासी जम्मू कश्मीर के रूप में हुई है। डीएसपी सरकाघाट चंद्रपाल सिंह ने मामले की पुष्टि की है।</p>

<p>जानकारी के अनुसार यह प्रवासी मजदूर जम्मू कश्मीर के रहने वाले हैं और यहां जल शक्ति विभाग के एक ठेकेदार के पास काम करने के लिए आए हुए हैं। अभी काम शुरू नहीं हुआ जिसके चलते दोपहर के समय इन प्रवासी मजदूरों ने गर्मी से बचने के लिए खड्ड में नहाने की सोची।</p>

<p>नहाने के लिए 7 प्रवासी मजदूर खड्ड किनारे पहुंच गए लेकिन पानी का तेज बहाव देखकर 5 ने नहाने से इनकार कर दिया जबकि दो खड्ड में नहाने के लिए चले गए। नहाते-नहाते एक प्रवासी मजूदर पानी में डूब गया। अपने साथी को पानी में डूबता देख बाकी साथी चिल्लाए। तैराकी में माहिर स्थानीय निवासी टेकचंद ने पानी में छलांग लगाकर डूबे हुए युवक की तलाश शुरू कर दी लेकिन वह नहीं मिला। लेकिन कड़ी मशक्कत के बाद युवक को तलाश किया जा सका। तुरंत उसे धर्मपुर अस्पताल पहुंचाया गया जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

जानें कैसा रहेगा आपका आजका दिन

मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज का दिन आपके लिए…

1 min ago

किन्नौर में 300 मीटर खाई में गिरा ट्रक, दो की मौके पर मौत

Kinnaur truck accident: किन्नौर ज़िले के निगुलसरी के पास एक  सड़क दुर्घटना में एक ईंटों…

12 hours ago

मस्जिद की 3 मंजिल गिराने के फैसले को न्यायालय में चुनौती की तैयारी

Sanjauli Mosque Demolition Controversy: राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद की तीन अवैध…

12 hours ago

रेडियोग्राफर और लैब टेक्नीशियन का वेतन होगा दोगुना, आईजीएमसी में 10 करोड़  से  दो छात्रावास

CM Sukhu Announcement: मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को आईजीएमसी ट्रॉमा सैंटर के लोकार्पण…

12 hours ago

Kangra News: शोभा यात्रा के साथ हुई शाहपुर दशहरा उत्सव की शुरूआत

  शाहपुर का जिला स्तरीय दशहरा मेले का शुभारंभ भव्य शोभा यात्रा के साथ हुआ।…

13 hours ago

झूठा प्रचार करने से बचें PM मोदी, जयराम झूठ बोलने में PhD: CM सुक्खू

CM Sukhwinder Singh Sukhu: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंदिरा गांधी मेडिकल…

17 hours ago