Follow Us:

मंडी: छतरी बाजार में भयंकर अग्निकांड, 90 लाख की संपत्ति जलकर राख

समाचार फर्स्ट |

मंडी के छतरी बाजार आगजनी की घटना पेश आई है। बुधवार रात को लगी इस आग में 3 भवन और दर्जनों दुकानें जलकर राख हो गई हैं। आगजनी की इस घटना में 90 लाख के करीब की संपत्ति जलकर राख हो गई है। हालांकि आगजनी की इस घटना में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। फायर कर्मियों और स्थानीय लोगों की सहायता से आग पर काबू पाया गया। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

जानकारी के अनुसार बुधवार देर रात एक मकान में अचानक आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी की देखते ही देखते आस-पास के मकान और दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम को घटना के बारे में सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर कर्मी मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। कड़ी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। बताया जा रहा है कि आगजनी की इस घटना में 90 लाख के करीब संपत्ति जलकर राख हो गई है।