Follow Us:

मंडी: सुखबाग में गौशाला में लगी आग, पीड़ित परिवार को हजारों का नुकसान

पी.चंद |

मंडी जिला के सुखबाग की ग्राम पंचायत पस्सल में गौशाला में आग लगने का मामला सामने आया है। यहां मंगलवार सुबह संतोष कुमार की गौशाला में अचानक से आग लग गई। आग लगने से गौशाला के साथ-साथ अंदर रखा सारा सामान भी जलकर राख हो गया है। हालांकि आगजनी की इस घटना में किसी प्रकार का जानी नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन पीड़ित परिवार को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है।

जानकारी के अनुसार सन्तोष कुमार गरीब परिवार से संबंध रखता है। उन्होंने प्रशासन से इस नुकसान के लिए मदद की गुहार लगाई है। इस बारे पंचायत प्रधान पस्सल विशाल सिंह राठौर उर्फ गोलडी ने कहा कि उन्हें आगजनी की घटना की सूचना मिलते ही संबंधित राजस्व अधिकारी को नुकसान का आंकलन करने के लिए सूचित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि संतोष कुमार की दयनीय स्थिति को देखते हुए 15 दिन में उनकी गौशाला का निर्माण किया जाएगा।