क्राइम/हादसा

मंडी: लकड़ी डिपो के कार्यालय में लगी आग, रिकॉर्ड और अन्य सामान जलकर राख

मंडी शहर के खलियार वार्ड में स्थित वन निगम के लकड़ी डिपो के कार्यालय में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। आग लगने से कार्यालय में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया है। आगजनी की ये घटना सुबह करीब सवा नौ बजे पेश आई है। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेट ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

जानकारी के अनुसार लकड़ी डिपो कार्यालय के प्रभारी राम सिंह अन्य कर्मियों के साथ जैसे ही कार्यालय पहुंचे तो उन्हें साथ वाले कमरे से धुआं उठता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद उन्होंने अपने कमरे में मौजूद सामान को बाहर निकालने का कार्य शुरू कर दिया और फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी। राम सिंह और अन्य कर्मचारी कुछ सामान को बाहर निकालने में कामयाब हुए लेकिन बाद में आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया और चार कमरों का यह भवन धू-धूकर जल उठा। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

लकड़ी डिपो के कार्यालय प्रभारी एवं वन रक्षक राम सिंह ने बताया कि अग्निकांड के कारण कार्यालय में रखा रिकॉर्ड और अन्य सामान जलकर राख हो गया है। वहीं यहां पर स्टोर में कुछ लकड़ी और तेजाब भी रखा था जो भी जलकर नष्ट हो गए हैं। वहीं पुलिस ने घटना संबंधी मामला दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। बता दें कि यह भवन करीब चालीस साल पुराना है। प्रारंभिक तौर पर अग्निकांड का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।

वहीं, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड को घटनास्थल तक पहुंचने में बेतरतीब ढ़ंग से खड़े किए वाहनों के कारण परेशानी झेलनी पड़ी। लोगों में इस बात को लेकर आक्रोश था कि लोगों ने बीच सड़क पर वाहनों का बेतरतीब ढंग से पार्क कर रखा है।

Samachar First

Recent Posts

आरिफ मोहम्मद खान ने राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल से भेंट की

Shimla: केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान अपने तीन दिवसीय हिमाचल दौरे के दौरान आज…

15 hours ago

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार: कांग्रेस

प्रदेश की आर्थिक बदहाली के लिए भाजपा का आर्थिक कुप्रबंधन जिम्मेदार : कांग्रेस  चुनाव जीतने…

16 hours ago

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर

भाजपा ने किया शिक्षा का बेड़ा गर्क, हमने किए सुधार: रोहित ठाकुर  शिक्षा में सुधार…

16 hours ago

किन्नौर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट

किन्नौर पहुँचे नेता प्रतिपक्ष, पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित कर कंगना के लिए मांगे वोट…

16 hours ago

राष्ट्रपति का 4 से 8 मई तक हिमाचल दौरा, मुख्य सचिव ने लिया तैयारियों का जायजा

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शिमला दौरे की तैयारियां इन दिनों जोरों पर हैं। 4 मई…

16 hours ago

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया सामान्य वर्ग

विश्वविद्यालय के वाणिज्य में PHD के ST आरक्षित पद को रातों रात बना दिया गया…

16 hours ago