Follow Us:

मंडी: बीच सड़क पलटी HRTC की बस, 5 यात्री घायल

नवनीत बत्ता |

मंडी-कोटली सड़क मार्ग पर त्रोकड़ा माता मंदिर के पाए एक एचआरटीसी की बस हादसे का शिकार होकर बीच सड़क पलट गई। हादसे में 5 लोगों के घायल होने की खबर मिली है। जिनमें दो बच्चों को गंभीर हालत के चलते मंडी रेफर किया गया है। हादसे में घायल होने वालों का आंकड़ा बढ़ने की उम्मीद है।

बताया जा रहा है कि हादसे के समय बस में करीब 35 से 40 यात्री सवार थे। हासदे के समय बस संधोल से मंडी आ रही थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।