Follow Us:

मंडी: बेटे की शादी के लिए पीठ पर राशन ढो रहा था शख्स, गिरने से हुई मौत

बीरबल शर्मा |

मंडी जिले के द्रंग विधानसभा क्षेत्र की चौहारघाटी की सिल्हबुधाणी पंचायत के स्वाड़ गांव में 57 वर्षीय व्यक्ति की गिरने से दुःखद मौत हो गई। मृतक धर्म चंद पुत्र कली राम बेटे की शादी की तैयारियों को लेकर धाम के राशन की ढुलाई कर रहा था। बीते मंगलवार देर शाम को सिल्हबुधाणी रेस्ट हाउस से पीठ में राशन लेकर जाते बार पांव फिसलने से गंभीर जख्मी हो गया। रात के समय होने के कारण परिजनों को घटना का पता नहीं चल पाया। जिस बजह से ठंड के कारण मृतक ने प्राण त्याग दिए।

मृतक धर्म चंद के छोटे बेटे की दो दिसंबर को शादी तय थी। बेटे की शादी को लेकर तैयारियां जोर शोर से चली थी। लेकिन किस्मत को कुछ और मंजूर था। घटना से जहां परिवार शोक में डूबा है। वहीं आस पड़ोस में भी मातम छाया है। पंचायत प्रधान गीता देवी, उप प्रधान प्रेम सिंह ने बताया कि मृतक गरीब परिवार से सबंध रखता था। बेटे की शादी को लेकर परिवार तैयारियां कर रहा था। उन्होंने बताया कि परिवार की सहमति से शव का पोस्टमार्टम नही करवाया गया। क्षेत्रीय कानूनगो देवकीनंदन ने मौके पर जाकर रपट दर्ज की है।