Follow Us:

मंडीः पुलिस ने 19 घंटे बाद हिरासत से भागे चिट्टे के तस्कर को दबोचा

समाचार फर्स्ट डेस्क |

पिछले कल पुलिस हिरासत में भागे चिट्टा तस्कर विपिन कुमार बरमाणा निवासी को आज ललित चौंक से हिरासत में ले लिया गया। पुलिस की कड़ी मेहनत से चिट्टा तस्कर सलाख़ों के पीछे है। स्थानीय पुलिस ने जाल बिछाकर आरोपी के मित्र के घर पर दबिश दी, तभी आरोपी का उसको फोन आ गया। आरोपी बिलासपुर भागने की फिराक में था। लेकिन पुलिस ने मोबाईल लोकेशन के आधार पर उसे दबोच लिया गया। जिसे बाद में पुलिस ने 19 घंटे की कड़ी मेहनत कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अब उसे अदालत में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।

बता दें कि जिला मंडी के सुंदरनगर पुलिस की बड़ी लापरवाही सामने आई थी। सुंदरनगर पुलिस ने मंगलवार को सलापड़ में 5.27 ग्राम चिट्टे सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इसमें से एक पुलिस हिरासत से रफूचक्कर हो गया था। एसएचओ सुंदरनगर प्रकाश चंद ने कहा कि सलापड़ पुलिस ने दोनों आरोपियों को सुंदरनगर न्यायालय में पेश किया था। इसी दौरान इस मामले में एक आरोपी विपिन न्यायालय में चक्कर खाकर गिर गया। इसके बाद पुलिस जवानों ने आरोपी को चेकअप करवाने के लिए सिविल अस्पताल सुंदरनगर पहुंचाया। इसी दौरान उपरोक्त आरोपी पुलिस जवानों को चकमा देकर फरार हो गया। उन्होंने कहा कि पुलिस आरोपी की धरपकड़ के लिए लगातार क्षेत्र में दबिश दे रही थी।