Follow Us:

मंडी: पराशर के पास खाई में गिरी गाड़ी, 1 की मौत 17 घायल

समाचार फर्स्ट डेस्क |

मंडी के पराशर के पाश एक गाड़ी हादसे का शिकार होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक बच्चे की मौत हो गई जबकि 17 लोग घायल हुए हैं।

हादसा रविवार दोपहर 12.30 बजे के करीब पेश आया है। घटना की सूचना मिलते ही मंडी से राहत और बचाव की टीमें घटनास्थल की ओर रवाना हो गई। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी कटौला पहुंचाया गया है।

जानकारी के अनुसार 3 परिवारों के 18 लोग रविवार को टैंपो ट्रैक्स में पराशर घूमने निकले थे। इसी बीच पराशर से पहले सुक्कासर के पास उनकी गाड़ी हादसे का शिकार हो गई। सभी लोग मंडी के पधर के रहने वाले हैं। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।