Follow Us:

मंडी: स्वास्थ्य शिविर में रसौली का ऑपरेशन करवाने आई महिला की मौत, मचा हड़कंप

डेस्क |

डेस्क।।  सिविल अस्पताल गोहर में आयोजित स्वास्थ्य मेले में ऑप्रेशन के दौरान महिला की मौत का मामला सामने आया है। यहां शुक्रवार को नेशनल हेल्थ मिशन के तहत एक निजी अस्पताल के स्वास्थ्य कैंप में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार दिल्ली की एक निजी संस्था ने गोहर अस्पताल में एक मल्टीस्पेशलिस्ट कैंप लगाया है। इस कैंपर में सामान्य रोगों के अलावा माइनर ऑपरेशन भी हो रहे हैं।

गोहर के नांडी गांव की 37 वर्षीय महिला रीना देवी पत्नी हेत राम भी रसौली का ऑपरेशन करवाने यहां पहुंची थी। महिला को ऑपरेशन थिएटर ले जाया गया। महिला को जैसे ही डॉक्टर ने ऑप्रेशन थिएटर में बेहोश करने का टीका लगाया तो उसने चीख के बाद दम तोड़ दिया। महिला की मौत के बाद निजी संस्थान के विशेषज्ञों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।

अस्पताल प्रबंधन की ओर से सीएमओ मंडी और पुलिस को इस बारे सूचना दे दी गई है। घटना की जांच के लिए बीएमओ बगस्याड़ को अस्पताल भेजा गया है। महिला की मौत किन कारणों से हुई इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। बहरहाल पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।