Follow Us:

मंडी: महिला से मिलने उसके घर में घुसा हवलदार, घर वालों ने देखा तो हुआ ये हाल

बीरबल शर्मा |

मंडी जिला में पुलिस को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला से मिलने उसके घर पहुंचे पुलिस जवान की जान पर बन आई। चोटिल हैड कांस्टेबल को आईजीएमसी रैफर किया गया है। वहीं, एसपी मंडी ने को हैड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

मामला करसोग का है। यहां एक हैड कांस्टेबल महिला से मिलने उसके घर में पहुंच गया। इस दौरान महिला के स्वजनों ने उसे देख लिया। आनन-फानन में पुलिस जवान ने खिड़की से छलांग दी और नीचे गिरने से उसके सिर में चोट आई है। पुलिस जवान को गंभीर हालत में आइजीएमसी शिमला को रैफर किया गया है।

एएसपी मंडी आशीष शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी जवान को लाइन हाजिर करने के आदेश दिए गए हैं। महिला के पति ने पुलिस को शिकायत दी है जिसके बाद हैड कांस्टेबल के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। आरोपी के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी दे दिए हैं। करसोग पुलिस महिला के बयान दर्ज करेगी। फिलहाल गंभीर रूप से घायल जवान को आईजीएमसी रैफर किया गया है।