Follow Us:

मंडी में तीन साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, दोनों आरोपी भी नाबालिग

नवनीत बत्ता |

जिला मंडी में तीन साल की बच्‍ची से दो किशोरों ने दुष्‍कर्म किया है। किशोरों की उम्र भी दस से 12 साल के बीच में बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी मंडी गुरदेव शर्मा ने दुष्‍कर्म की पुष्टि की है। दोनों किशोर बच्‍ची के पड़ोसी हैं।

बच्‍ची की मां ने पुलिस थाना में दर्ज शिकायत में बताया कि उसकी बेटी शनिवार को पड़ोस में खेलने गई थी। कुछ देर बाद जब बच्‍ची घर आई तो उसने बताया कि वहां पर दो लड़कों ने उसके साथ गंदी हरकतें की और उसे अब दर्द हो रहा है। बच्‍ची का जोनल अस्‍पताल में मेडिकल करवाया गया है। मामले की जांच एसआई रोहिणी ठाकुर द्वारा की जा रही है।