Follow Us:

मंडी: द्रमन-गोलवां के पास ट्रैक्टर लुढक़ा, चालक समेत दो घायल

बीरबल शर्मा |

मंडी जिला की तहसील लडभड़ोल के द्रमन-गोलवां मार्ग के समीप एक ट्रैक्टर सङक़ दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार घायलों को पालमपुर हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया है।  घटना की सूचना मिलते ही नायब तहसीलदार पूर्ण चंद कौंडल घटनास्थल पर पहुंचे।

उन्होंने बताया कि शुक्रवार को दिन के करीब 3 बजे विकेश चौहान पुत्र बख्शी चंद निवासी गांव भ्रां और चालक सचिन कुमार पुत्र राजकुमार निवासी गांव चौबू इस दुर्घटना में घायल हो गए और उन्हें उपमंडल अस्पताल पालमपुर शिफ्ट किया गया है।