<p>सराज विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्रांम पंचायत ढीम कटारू के शिल्हीगाड में शनिवार दोपहर एक चार कमरों के दो मंजिला स्लेटपोश मकान में अचानक आग लग गई। आगजनी की इस घटना में पीड़ित परिवार का लाखों का नुकसान हुआ है। यह मकान कमल देव पुत्र दीप राम निवासी शिल्हीगाड जौल तहसील थुनाग का था। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। प्रशासन की और से पीड़ित परिवार को फौरी राहत के रूप में दो हजार रूपये की राशि प्रदान की गई है।</p>
<p>जानकारी के अनुसार मकान की निचली मंजिल के एक कमरे में 15 मुर्गे रखे गए थे जो कि इस आगजनी में जलकर राख हो गए। इसके साथ ही एक गौशाला भी क्षतिग्रस्त हुई है। अग्निकांड की इस घटना में पीड़ित परिवार का घरेलू समान सहित सोने और चांदी के आभूषण भी जलकर राख हो गए हैं। इस घटना से पीड़ित परिवार को करीब पांच लाख का नुकसान आंका गया है।</p>
Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…
Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…
Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…
टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…
वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…
Shimla: रोहडू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…