क्राइम/हादसा

मंडी: ज्वेलर्स को झांसे में लेकर सोने की अंगूठी ले उड़ीं दो महिलाएं, घटना CCTV में कैद

मंडी: पद्धर बाजार में आभूषण की दुकान पर जेवर खरीदने आई दो महिलाओं ने ठगी स्टायल में चोरी वारदात को अंजाम दिया। चोरी की ये सारी घटना दुकान के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो गई है। हालांकि महिलाओं की सही से पहचान नहीं हो पा रही है क्योंकि वारदात को अंजाम देते समय दोनों महिलाओं ने मूहं पर मास्क लगा रखे थे। जवेलर्ज ओम प्रकाश सोनी ने इस बारे पद्धर पुलिस थाना में शिकायत दर्ज की है। चोरी की इस वारदात पर से पर्दा हटाने के लिए पुलिस बाजार में लगे अन्य सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगालने में जुटी हुई है।

ओम प्रकाश सोनी ने बताया कि बुधवार सुबह दो महिलाएं उनकी दुकान पर आईं। इनमें एक महिला शादीशुदा थी। दोनों ने पंजेब जोड़ा खरीदा। इस दौरान ओम प्रकाश सोनी के हाथ की अंगूठी को डिजाइन देखने के लिए मांगा। वह पंजेब की जोड़ी पर चमकीले दाने चढ़ाने लगे। इस बीच दोनों ने कहा कि वह नौहली रोड़ पर स्थित अपने रिश्तेदारों के यहां जा रही हैं। 100 रुपये का नोट दिया और बाकी पैसे लौटने पर देने की बात कही।

सोनी ने बताया कि इस दौरान वह सोने की अंगूठी को वापस लेना भूल गए। उन्होंने एक दो घण्टे के बीच वापस आने की बात कही थी। देर तक नहीं लौटने पर सोनी को शक हुआ। दोनों महिलाएं ठगी करके सोने की अंगूठी को दुकान से उड़ा ले गईं। पुलिस थाना पधर ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। चोरी वारदात को अंजाम देने वाली महिलाओं को पकड़ने के लिए सीसीटीवी कैमरों से शिनाख्त की जा रही है। मामले की पुष्टि पुलिस थाना प्रभारी पद्धर अशोक कुमार ठाकुर ने की।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

5 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

5 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

6 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

6 hours ago

डीसी ने मुल्थान में प्रभावित क्षेत्र का लिया जायजा, प्रबंधन को दिए निर्देश

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने शनिवार को मुल्थान में पन बिजली परियोजना से प्रभावित क्षेत्र का…

6 hours ago

दस साल से रेलवे लाइन का राग ही अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिला पाए : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…

21 hours ago