क्राइम/हादसा

मंडी: पत्नी गई थी मायके पीछे से फंदे पर झूल गया पति, सुसाइड नोट बरामद

हिमाचल प्रदेश में आत्महत्या के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। अब ताजा मामला जिला मंडी से सामने आया है जहां बीती रात एक व्यक्ति ने फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी। व्यक्ति ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें उसने एक शख्स के खिलाफ ब्लैकमेल करने के आरोप लगाए हैं। जिस समय व्यक्ति ने फंदा लगाया उस समय उसकी पत्नी मायके गई हुई थी। मामला जोगिंद्रनगर उपमंडल की भराड़ू पंचायत का है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया दिया है। पुलिस सुसाइड नोट की भी जांच कर रही है।

हालांकि प्रारंभिक जांच में ये मामला आत्महत्या का लग रहा है लेकिन सुसाइड नोट मिलने के बाद पुलिस हर पहलू को जोड़कर मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने सुसाइड नोट को जांच के लिए फॉरेंसिक लैब में भेज दिया है। इससे पहले पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य भी जुटाए हैं। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि मामले को लेकर जांच जारी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा।

Samachar First

Recent Posts

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज  धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…

14 hours ago

भारत के राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…

14 hours ago

लाहौल स्पीति में नगदी फसलों की बिजाई का कार्य आरंभ

केलांग  6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…

14 hours ago

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…

14 hours ago

सभी क्षेत्रों में चाहे वह रेलवे, राजमार्ग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा आदि हो पीएम मोदी के काम से परिवर्तन साफ दिखता है : राजीव

चंबा/धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

14 hours ago

भाजपा के लिए दुःख का कारण है सुक्खूः रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स…

18 hours ago