Follow Us:

मंडी: विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप

सचिन शर्मा |

सुंदरनगर के भराड़ी में एक 27 वर्षीय विवाहिता मोनिका कुमारी द्वारा पति और ससुराल पक्ष पर उसे प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है। जानकारी के अनुसार युवती की शादी ग्राम पंचायत चांबी के गांव भराड़ी के युवक साथ हुई थी। शिकायतकर्ता विवाहिता ने कहा कि शादी के बाद उसके पति,सास-ससुर और भाई और भाभी द्वारा उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उन्होंने कहा कि आरोपीगणों द्वारा उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी देते थे।

 शिकायतकर्ता विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी सास और भाभी ने उसे गर्भपात की दवाई खाने को मजबूर कर उसका गर्भपात करवा दिया। इस पर पीड़ित विवाहिता ने पुलिस थाना बीएसएल कालौनी सुंदरनगर में ससुराल पक्ष के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवा दी गई है। वहीं पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 498(ए) ,313,506 व 34 में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।