Follow Us:

मंडी: हाथ में दराट लेकर भाई और पिता को मारने दौड़ा युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार

पी. चंद |

करसोग उपमंडल में खून के रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां करसोग थाना के तहत चुराग में मंगलवार सुबह एक युवक ने पिता और भाई को दराट लेकर जाने से मारने की कोशिश की। जिस पर भाई ने फोन के माध्यम से थाना करसोग को सूचना थी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और बुधवार को उसे एसडीएम कोर्ट में पेश किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक यमन कपूर परिवार के सदस्यों से लड़ाई झगड़ा कर रहा था। जिस पर पिता ईश्वर कपूर और भाई यादव कपूर दोनों ने यमन कपूर को झगड़ा न कर अपना काम करने की सलाह देने लगे। इस पर यमन कपूर गुस्से में आ गया और हाथ में दराट लेकर पिता ईश्वर कपूर और भाई यादव कपूर को मारने दौड़ गया। जान पर आए खतरे को देखते हुए भी यादव कपूर ने थाना करसोग को फोन कर सूचना दी कि यमन कपूर दराट लेकर घूम रहा है। 

पुलिस को फोन मिलाने पर यमन कपूर घर से फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचते ही यमन कपूर की तलाश शुरू कर दी और उसे साथ लगते बगीचे में धर दबोचा। पुलिस ने पिता और भाई के बयान दर्ज कर यमन कपूर को सीआरपीसी की धारा 107 व 151 के तहत गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी रंजन शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि आगामी कार्रवाई जारी है।