क्राइम/हादसा

प्रवासी मजदूर की गला घोट कर हत्या, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया

 

हमीरपुर: पुलिस थाना भोरंज की जाहू पुलिस चौकी के अंतर्गत 26 सितंबर की रात को एक प्रवासी मजदूर की संदिग्ध मृत्यु के मामले में अब स्थिति स्पष्ट हो गई है। पुलिस जांच के बाद आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस द्वारा की गई पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने मृतक की गला घोंटकर हत्या की थी।

मृतक योगेश (पुत्र अमर सिंह, निवासी चंदवारा, जिला हाथरस) जो कि जाहू कस्बे में फेरी का काम करता था, 26 सितंबर की रात को संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया था। घटना के बाद आरोपी मोहन यादव (पुत्र भागीरथ, निवासी शिवराज खेड़ा, जिला उन्नाव) ने ही उसकी पत्नी को मृतक की मौत की सूचना दी थी। बताया जा रहा है कि घटना के समय आरोपी शराब के नशे में था। मृतक की पत्नी ने हत्या की आशंका जताई थी, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।

एस.पी. हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर की निगरानी में चल रही जांच के दौरान, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला घोंटने की पुष्टि हुई। सबूत और डॉक्टर की राय के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने शराब के नशे में मृतक की गला घोंटकर हत्या की थी। मोहन यादव जाहू स्थित क्रेशर में कुक का काम करता था, जबकि मृतक योगेश फेरी लगाकर अपने परिवार का पालन पोषण करता था।

 

Akhilesh Mahajan

Recent Posts

लापरवाह एनएचएआइ की ग्रामीणों ने दिखाया आइना, किराए पर ली मशीनरी से किया मरम्मत कार्य

  Padhar/Mandi: मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग की खस्ताहाल स्थिति पर राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआइ) द्वारा…

4 hours ago

बस से बाइक टकराने से हुई दुर्घटना में युवक की मौत

  विप्लव सकलानी मंडी। चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर सुंदरनगर के तरोट में शुक्रवार को एक…

4 hours ago

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से जुड़ी गुल्लक टीम ने सीएम से मिलने का समय मांगा, पॉकेट मनी का गुल्लक सौंपेंगे

  शिमला: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की…

4 hours ago

चुनावी थकान मिटाने कसौली पहुंचे उमर अब्दुल्ला

  कसौली: नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने कहा…

4 hours ago

खनन पर तीन तरह के शुल्‍क, निर्माण सामग्री होगी महंगी

ऑनलाइन शुल्क, ईवी शुल्क और मिल्क सेस लगाए गए रेत और बजरी की कीमतों में…

4 hours ago

खरगे से मिले सुक्खू, मस्जिद विवाद और स्ट्रीट वेंडर पॉलिसी पर दी सफाई

  शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को दिल्ली में…

5 hours ago