कोटा में गैंगरेप के बाद नाबालिग का मर्डर, 2 गिरफ्तार

<p>राजस्थान के कोटा में 16 साल की एक नाबालिग के साथ गैंगरेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई। किशोरी घर के पास ही डांडिया खेलने गई थी। इस मामले में 2 आरोपियों को कोटा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। कोटा&nbsp; पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी किशोर 16 वर्षीय&nbsp;इस किशोरी को पहले से जानते थे और उन्होंने ही इस वारदात को अंजाम दिया है।</p>

<p>दोनों आरोपियों की उम्र लगभग 17 साल है। इन्होंने ओरिया कॉलोनी में डांडिया कार्यक्रम स्थल से लगभग 200 मीटर की दूरी पर एक सुनसान जगह पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया।</p>

<p>आरोपियों ने दुष्कर्म के बाद किशोरी के सिर पर पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। इस वारदात का पता गुरुवार की सुबह चला जब राहगीरों ने नाबालिग का शव देखा। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते&nbsp; हुए दोनों आरोपियों ने गिरफ़्तार कर लिया है। पूछताछ में इन्होंने अपना अपराध भी कबूल लिया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

सीएम ने आपदा प्रभावितों से एक करोड़ का वादा कर एक पैसा नहीं दिया: जयराम ठाकुर

शिमला: नेता प्रतिपक्ष ने शिमला से जारी बयान में कहा कि यह सरकार हर मोर्चे पर…

11 hours ago

धरतीपुत्र कहलाने वालों का तो जन्म ही मुंबई का, मेरा तो जन्म- पढ़ाई सब देहरा की: कमलेश

देहरा: कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश ठाकुर ने शुक्रवार को भी ताबड़तोड़ चुनाव प्रचार किया। उन्होंने दरकाटा,…

11 hours ago

वित्तीय संसाधन जुटाएंगे, प्रदेश को आत्मनिर्भर भी बनाएंगेः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अघलौर…

11 hours ago

प्रदेश सरकार धार्मिक, साहसिक व ईको पर्यटन को दे रही बढ़ावाः मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज जिला ऊना के कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के तहत…

11 hours ago

कांग्रेस मंत्री की टिप्पणी राज्यपाल के पद एवं गरिमा का अपमान : बिंदल

शिमला: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा की हिमाचल प्रदेश के महामहिम राज्यपाल…

11 hours ago

शिमला जिला के दूर दराज क्षेत्रों में युवाओं को करवाए जाएंगे पर्यटन से जुड़े विशेष कोर्स

जिला स्तरीय सलाहकार कमेटी मीटिंग आज शिमला में बचत भवन में हुई । बैठक की…

11 hours ago