Follow Us:

जंगल में मिला लापता महिला का शव, जांच में जुटी पुलिस

नवनीत बत्ता |

हमीरपुर ज़िला के सुजानपुर में एक वृद्ध महिला का शव जंगल में  मिला है। इस बात से वहां के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि उक्त वृद्ध महिला नौ दिन से लापता थी। जब किसी व्यक्ति ने जंगल में उसका शव पड़ा देखा तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। जानकारी मिलते पुलिस ने वहां पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया।

मृतक महिला की पहचान पार्वती देवी 90 साल निवासी गांव भेड़मेली तहसील सुजानपुर के रुप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज़ कर जांच शुरु कर दी है।