Follow Us:

निरमंड के ब्रौ में मिला लापता युवक का शव

गौरव, कुल्लू |

कुल्लू में एक युवक का शव बरामद हुआ है। काफी दिनों से इसकी खोजबीन की जा रही थी। लिहाजा वीरवार को युवक का शव रामपुर के साथ लगते ब्रौ नामक स्थान से बरामद किया गया। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया और उसकी पहचान करवाई गई। इस शव की पहचान नीलम पुत्र कर्म चंद 29 साल निवासी निरमंड के चिलाआगे  के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि यह युवक 21 मई से लापता था। इसका शव कुल्लू के ब्रौ के पास से बरामद हुआ है। परिजनों ने इसकी गुमशुद्धगी की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज़ करवाई थी। जिसके बाद पुलिस इसकी तलाश कर रही थी।