Follow Us:

चंडीगढ़ में हिमाचल की मॉडल से रेप, आरोपी फरार

समाचार फर्स्ट डेस्क |

चंडीगढ़ में हिमाचल की एक युवती के साथ रेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि युवती मॉडलिंग करती है। आरोपी अभी तक फरार चल रहा है। सेक्टर-49 में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। मॉडल ने पुलिस को शिकायत में कहा है कि आरोपी उसके एक परिचित के साथ घर पर मिलने आया था। तभी मौका देखकर उसने रेप की वारदात को अंजाम दिया।

जानकारी के अनुसार घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी से युवती की पहचान क्लब में हुई थी और बाद में युवक ने पीड़िता के घर आकर उससे दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि आरोपी के खिलाफ अन्य आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।