<p>कांगड़ा के बैजनाथ में एक 12 साल की किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। वारदात का खुलासा होने के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक नाबालिग की मां नहीं है और पिता काफी समय दुकान में रहते हैं।</p>
<p>करीब एक सप्ताह पहले किशोरी अपने घर पर ही सो रही थी, तभी गांव का ही रहने वाला आरोपी धर्मु देर शाम करीब 8 बजे नाबालिग को अपने साथ उसके घर ले गया। जहां उसने वारदात को अंजाम दिया। घटना का पता परिजनों को तब चला जब किशोरी ने कल पेट में तेज दर्द की शिकायत के बाद परिजनों को पूरी बात बताई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी धर्मु फरार बताया जा रहा है।</p>
<p>कांगड़ा एसपी संतोष पटियाल ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।</p>
<p><img src=”/media/gallery/images/image(1050).jpeg” style=”height:537px; width:800px” /></p>
धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…
धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…
हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…