Follow Us:

कांगड़ा: शाहपुर में शर्मनाक घटना, मां के प्रेमी ने किया बेटी से दुष्कर्म का प्रयास

मृत्युंजय पूरी |

शाहपुर विधानसभा की रेहलु पंचायत में मां के प्रेमी ने नावालिग बेटी के साथ देर शाम को दुष्कर्म करने का प्रयास कर किया। वहीं शाहपुर पुलिस ने आरोपी पंजाब निवासी के खिलाफ पोक्सो व छेड़छाड़ सहित कई आईपीसी धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।जानकारी के मुताबिक रेहलू के सकोऊ निवासी (17) युवती ने पुलिस थाना शाहपुर रिपोर्ट दर्ज करवाई है। वहीं उसके पिता का निधन हो गया है।

उसकी माँ के होशियारपुर पंजाब निवासी के साथ सबंध है,यह व्यक्ति उनके घर मां के साथ ही रहता है। लड़की ने बतया की  रात को जब वे सो रही थी तो उस व्यक्ति ने उसके साथ छेड़छाड़ की।

पुलिस ने लड़की की शिकायत पर मेवा सिंह निवासी कुल्लियां लावना तहसील मुकेरियां ज़िला होशियापुर पंजाब के खिलाफ पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया हैं।