MP: गर्भवती महिला ने लगाई फांसी, फंदे पर झूलते हुए दिया बच्चे को जन्म

<p>मध्य प्रदेश के कटनी जिले में बीते गुरुवार एक गर्भवती महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या में महिला की जान तो चली गई, लेकिन फांसी पर लटके हुए ही उसने अपने बच्चे को जन्म दे दिया। बच्चा कई देर तक अपनी मां के गर्भनाल से लटका रहा। जब मौके पर पुलिस पहुंची, तब कहीं जाकर गर्भनाल कटा और बच्चे को अस्पताल पहुंचाया गया।</p>

<p>जानकारी&nbsp; के अनुसार 36 साल की लक्ष्मी 9 महीने से गर्भवती थी। गुरुवार सुबह 6:30 बजे उसके पति संतोष ने उसे सीलिंग पंखे से लटका हुआ पाया और तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि जब वह घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा कि एक नवजात बच्चा लक्ष्मी के साड़ियों के बीच लटका है। इसके बाद सब-इंस्पेक्टर कविता साहनी ने एंबुलेंस को कॉल करके डॉक्टर को बुलाया। वहां पहुंचे डॉक्टर ने बच्चे के नाभी की नली को काटा और फिर उसे तत्काल हॉस्पिटल लाया गया। अभी बच्चे की हालत पहले से ठीक बताई जा रही है।</p>

<p>लक्ष्मी के पति संतोष ने पुलिस को बताया कि सुबह 6:30 बजे जब वह उठा तो लक्ष्मी पूरे घर में कहीं दिखाई नहीं दी। जब ढूंढ़ते हुए वह मवेशियों की बाड़े में पहुंचा तो देखकर स्तब्ध रह गया। लक्ष्मी फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी और उसके पेट में पल रहा बच्चा पेट से निकलकर मां के नाल में फंदे की तरह लटका हुआ तड़प रहा था। अपनी पत्नी को ऐसी हालत में देखकर उसने पार्षद और पास पड़ोस के लोगों को इसकी जानकारी दी।</p>

<p>वहीं पुलिस का कहना है कि अभी फिलहाल आत्महत्या और बच्चे की डिलीवरी के समय की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन यह तय है कि बच्चे का जन्म लक्ष्मी के फांसी पर लटकने के बाद ही हुआ है। अभी हम जांच में जुटे हुए हैं। परिवार को इसकी भनक भी नहीं ती कि लक्ष्मी के दिमाग में आत्महत्या के खयाल आ रहे थे। महिला ने आत्महत्या क्योंकि की इसकी जांच की जा रही है। मामला दर्ज कर लिया गया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

18 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

18 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

19 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

19 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

19 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

2 days ago