Categories: हिमाचल

हिमाचल में बाहरी राज्यों से छोड़ा गया गोवंश किसानों के लिए बना परेशानी का सबब

<p>हिमाचल में बीजेपी की सरकार बनने के बाद गाय और गोवंश का मुद्दा प्राथमिकता पर है। लेकिन, जब बात आवारा गायों की आती है तो गोवंश के नाम पर हंगामा करने वाले गायब नजर आते हैं। दरअसल, नाहन के कई इलाकों में बाहरी राज्यों से सड़कों पर छोड़े गए आवारा पशु किसानों समेत आम लोगों के लिए बड़ी समस्या बने हुए हैं। बाहरी राज्यों से छोड़ा गया गौवंश किसानों की फसलों को बर्बाद कर रहा है। जिससे किसानों को काफी नुकसान हो रहा है।</p>

<p>बता दें कि नाहन क्षेत्र के धौलाकुआं, माजरा और मिश्रवाला में बाहरी राज्यों से सड़कों पर छोड़े गए गोवंश लोगों के लिए परेशानी बने हुए हैं। ये गोवंश किसानों की फसलों को तबाह कर रहे हैं, जिससे क्षेत्र के किसान बेहद परेशान हैं। जिसके चलते क्षेत्र की करीब 3 पंचायतों के लोगों ने डीसी सिरमौर से इस समस्या का समाधान करने की गुहार लगाई।</p>

<p>किसानों का कहना है कि गोवंश भारी मात्रा में खेतों में खड़ी फसलों को तबाह कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कई किसानों ने ऋण लेकर फसल की बिजाई की है, लेकिन अब वे फसल गोवंश द्वारा तबाह की जा चुकी है। ऐसे में किसानों को चिंता सताने लगी है। लोगों का कहना है कि ये गोवंश बाहरी राज्यों से प्रदेश में छोड़ा गया है, जोकि परेशानी का कारण बने हुए हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द समस्या का समाधान किया जाए।</p>

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

16 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

17 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

17 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

17 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

17 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago