Follow Us:

नाहन सेंट्रल जेल में सजा काट रहे कैदी ने लगाया फंदा, मौत

पी. चंद |

नाहन सेंट्रल जेल में बंद एक सजायाफ्ता कैदी ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार नाहन सेंट्रल जेल में यह कैदी हत्या के जुर्म में उम्र कैद की सजा काट रहा था। मृतक की पहचान अर्जुन बहादुर (27) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कैदी ने बैरक में बिस्तर की चादर से फांसी का फंदा बनाकर जान दे दी।

आनन-फानन में जेल प्रशासन की ओर से कैदी को नाहन के मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फंदा लगाने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। केंद्रीय जेल में कैदी के फंदा लगाने से पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।  वहीं, जेल में सजा काट रहे कैदी की मौत के बाद डीजीपी सोमेश गोयल का नाहन जेल का प्रस्तवित दौरा भी रद्द् कर दिया गया है।