Follow Us:

कुल्लू के कलैहली में महिला का दिन दिहाडे़ मर्डर, जांच में जुटी पुलिस

अाशीष |

कुल्लू के कलैहली गांव में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है। यहां दिन दिहाडे़ गांव की एक महिला की किसी ने हत्या कर दी है। इसका पता उस समय चला जब ग्रामीणों ने महिला का शव गांव के निर्माणाधीन भवन में खून से लथपथ देखा। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। भुंतर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार कलैहली गांव की एक 34 वर्षीय महिला भावना वीरवार को दोपहर 12 बजे घर से निकली और शाम करीब चार बजे उसका शव  घर से करीब 20-25 मीटर की दूरी पर मिला। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर तमाम साक्ष्य को जुटा लिए गए है।

एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है। शालिनी का कहना है कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है मामले की गंभीरता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी इसकी सूचना दी गई है जो घटनास्थल पर जांच करने के लिए पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि इस घटना को किसने अंजाम दिया है,पुलिस इसकी छानबीन करने में जुट गई है।