वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश पर दागी 7 गोलियां, हत्यारे फरार

<p>कर्नाटक के बंगलुरु में वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की कुछ लोगों ने मंगलवार रात को उनके घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी। जानकारी के मुताबिक लंकेश कार से उतरकर घर का गेट खोल रही थीं, इसी दौरान बाइक सवार लोगों ने उनको गोली मार दी। बाइक सवारों ने लंकेश को नजदीक से 7 गोलियां मारी हैं। गौरी लंकेश बंगलुरु के राजराजेश्वरी इलाके में रहने वाली थीं।</p>

<p>लंकेश की हत्या के बाद पुलिस ने हमलावरों को पकड़ने के लिए शहर की सीमाएं सील कर दी और उनकी तलाश के लिए तीन टीमें गठित की हैं।&nbsp; पुलिस पास की एक इमारत में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से हत्यारों की पहचान में जुटी है। लंकेश की पहचान दक्षिणपंथी विचारों की तीव्र आलोचक के रूप में थी। वह पहले भी धमकियों का जिक्र कर चुकी थीं। गौरी साप्ताहिक मैगजीन लंकेश पत्रिके की संपादक थीं और इसके साथ ही वो अखबारों में कॉलम भी लिखती थीं। टीवी न्यूज चैनल डिबेट्स में भी वो एक्टिविस्ट के तौर पर शामिल होती थीं।</p>

<p>घटना के बाद प्रेस क्लब ऑफ इंडिया, एनबीए और फाउंडेशन फॉर मीडिया प्रोफेशनल्स ने जानलेवा हमले पर नाराजगी जताई है और इसे लोकतंत्र पर हमला बताया है। हमले के विरोध में कई संगठन जुट रहे हैं और बंगलुरु में विरोध प्रदर्शन की भी खबर है। लोगों ने हत्या के विरोध में कैंडल मार्च भी निकाला।</p>

Samachar First

Recent Posts

किसी पौंग बांध विस्थापित को भूमिहीन नहीं रहने देंगे: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार को देहरा विधानसभा क्षेत्र के लुदरेट, नंदपुर भटोली,…

19 hours ago

होशियार जी, विधायक ही बनना था, तो इस्तीफ़ा क्यों: CM

देहरा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देहरा विधानसभा क्षेत्र के नलेटी में एक चुनावी…

19 hours ago

राज्यपाल ने विद्यार्थियों से आधुनिक तकनीक और नवाचार अपनाने का किया आह्वान

राज्यपाल व जेपी सूचना प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति शिव प्रताप शुक्ल ने जिला सोलन के…

19 hours ago

बिके हुए आशीष शर्मा बहरूपिया, लोगों का स्वाभिमान भाजपा को बेचा: CM

हमीरपुर। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शनिवार शाम हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार…

19 hours ago

फोर्टिस कांगड़ा में हिमकेयर में बच्चों के लिए आईसीयू सेवाएं निःशुल्क

फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में हिमकेयर में अब हर सुविधा उपलब्ध है, जिसका लाभ हर वर्ग…

19 hours ago

सीएम 28000 नौकरियां देने की बात कहकर प्रदेश की जनता को सफेद झूठ परोस रहे हैं : बिंदल

धर्मशाला: देहरा विधान सभा क्षेत्र के उपचुनाव में नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करते हुए भाजपा…

2 days ago