Follow Us:

कांगड़ा में प्रवासी व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या

समाचार फर्स्ट |

कांगड़ा के जयंती विहार रोड पर शनिवार देर रात को एक प्रवासी व्यक्ति की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। जानकारी के अनुसार प्रवासी व्यक्ति सेवा दास को कोई व्यक्ति चाकू मार कर फरार हो गया। रात को जैसे ही स्थानीय लोगों को घटना के बारे में पता चला, तो उन्होंने घायल को उपचार के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज टांडा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस भी देर रात घटनास्थल पर पहुंच गई, लेकिन अभी यह पता नहीं चल पाया है कि घटना को किसने अंजाम दिया और हत्या का क्या कारण है। पुलिस मामले छानबीन कर रही है। इस मामले को लेकर स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।