Follow Us:

मंडी: सुंदरनगर में हुआ जोरदार धमाका, घरों से बाहर भागे सहमे लोग

समाचार फर्स्ट |

मंडी जिला के सुंदरनगर में उस समय भय का माहौल पैदा हो गया जब एक जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। धमाका इतनी जोर से हुआ कि लोग अपने घरों से बाहर निकल आए और क्षेत्र में अफरातफरी का मच गई। जानकारी के अनुसार सुंदरनगर में मंगलवार सुबह करीब 10:15 बजे सुंदरनगर में जोरदार धमाके की आवाज सुनाई दी। धमाका इतनी जोर से हुआ कि लोग सहमे हुए काम काज छोड़ अपने घरों और कार्यालयों से बाहर निकल आए। धमाका होने से कई लोगों के घर तक हिल गए। धमाके की आवाज सुंदरनगर के साथ लगते करीब 15 किलोमीटर के क्षेत्र में भी सुनाई दी।

एडसीएम सुंदरनगर राहुल चौहान ने बताया कि धमाका होने की आवाज बहुत तेजी से सुनाई दी है और धमाका कहा हुआ कैसे हुआ इस के बारे में हर जगह से जानकारी जुटाई जा रही है, लेकिन खबर लिखे जाने तक धमाके के बारे में किसी को भी कोई जानकारी नहीं मिल पाई थी।

स्थानीय लोगों में इस धमाके को लेकर कई कयास लगाए जा रहे हैं। लोगों की माने तो यह किसी असामाजिक तत्वों द्वारा की गई कोई घटना भी हो सकती है। हैरानी की बात यह है कि घटना बीतने के 3 घंटे बाद भी स्थानीय पुलिस और प्रशासन के लिए यह धमाका एक पहेली ही बना हुआ है।