Follow Us:

नगरोटा सूरियां: गैस सिलेंडर ब्लास्ट में घायल 2 लोगों की टांडा में मौत

समाचार फर्स्ट |

कांगड़ा के नगरोटा सूरियां में बुधवार को गैस सिलेंडर फटने से 25 लोग घायल हो गए थे, जिनमें से गुरुवार को 2 लोगों ने टांडा मेडिकल कॉलेज में दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान फौजी राम (54) निवासी खब्बल डाकघर कथोली (जवाली) और दुकान के मालिक कैथो राम (70) नगरोटा सूरियां के रूप में हुई है।

फिलहाल 23 घायलों का इलाज टांडा में चल रहा है। वहीं, हादसे में घायल 4 लोगों की हालत अब भी नाज़ुक बनी हुई है। डीसी कांगड़ा संदीप कुमार ने की मृतकों की पुष्टि की है।

गौरतलब है कि इस घटना में 27 लोग घायल हो गए थे। विस्फोट कैसे हुआ, इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। हादसा बुधवार शाम चार बजे हुआ जब लोग शाम के वक्त रोजमर्रा की दिनचर्या खत्म करके अपने-अपने घरों को वापस जा रहे थे।