Follow Us:

नाहन: सिलेंडर फटने से रसोई घर जलकर राख, धमाके की आवाज से सहमे लोग

पी.चंद |

सिरमौर जिला के नौहराधार के तहत कंडा कोटी गांव में सिलेंडर फटने से रसोई घर जलकर राख हो गया। आगज़नी से रसोई घर में रखा सामान पूरी स्वाहा हो गया। धमाके से मकान के कमरे की दीवारों में भी दरारें पड़ गई। धमाका इतना जोरदार था कि लोग दहशत में आ गए।

गनीमत ये रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। जानकी देवी गरीब परिवार से है। लिहाजा ग्रामीणों व पीड़िता के लिए प्रशासन से उचित मुआवज़े की गुहार लगाई है।